गाँधी है सबके लिए कार्यशाला -
मदरसा तालीम उल कुरान, सीमापुरी, नई दिल्ली - 19 सितम्बर, 2019
संग्रहालय विज्ञान विभाग द्वारा 19 सितम्बर, 2019 को गांधीजी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में मदरसा तालीम उल कुरान, सीमापुरी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मदरसे के कुल 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। गांधीजी की विचारधारा एवं उनके चिंतन को रचनात्मक कार्यशाला द्वारा देश के सुदूर स्थानों तक पहुँचाना इस कार्यक्रम का मुख्य ध्येय है।
स्कूली शिक्षा,स्वच्छता एवं आत्म निर्भरता पर गांधीजी के विचार इस कार्यशाला के आधार स्तम्भ थे। समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से आये हुए इन बच्चो को गांधीजी एवं उनसे जुडी वस्तुओं के बारे में विशिष्ट कार्य पद्धति एवं संग्रहालय की महत्ता बताने हेतु यह कार्यशाला अत्यंत सहायक रही।
यह कार्यशाला संकायध्यक्षा एवं विभागाध्यक्षा प्रो (डॉ) मानवी सेठ द्वारा संकल्पित कार्यप्रणाली के अंतर्गत शोध सहायक सुशांत भारती, हुमा खान, आनंद हरि एवं साक्षी कुकरेती द्वारा आयोजित की गई।
इस कार्यशाला के मुख्य अंग इस प्रकार थे:
1. कथा वाचन
2. चित्र प्रदर्शनी
3. गांधीजी का पिटारा व हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस
4. गांधीजी के जीवन पर कोलाज
|