अंतिम अद्यतन :03/11/2021
राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान
कला इतिहास, संरक्षण एवं संग्रहालय विज्ञान
(विश्वविद्यालयवत्)
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार
 
 
 
 
 
हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन समारोह
   
 

राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान, दिल्ली में हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन समारोह

दिनांक 02-09-2019 को दिल्ली, राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन किया गया जिसमें संस्थान की समकुलपति, डॉ. अनूपा पाण्डे; अध्यक्ष राजभाषा समिति,  प्रो. (डॉ.) मानवी सेठ; कुलसचिव, डॉ. पी. के. शर्मा सहित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रो. मानवी सेठ ने इस अवसर पर हिंदी में कार्य करने की अपील जारी कर सभी से ज्यादा से ज्यादा कार्य हिंदी में ही करने का आग्रह किया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक (राजभाषा), श्री वी. पी. गौड ने भी सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि हिंदी राष्ट्र का गौरव है संस्कृति की वाहनी है और हमारी पहचान है। भाषा की आजादी राष्ट्र की आजादी से कम नहीं होती। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षण में हिंदी का उपयोग तथा छात्रों को हिंदी में पढ़ने में गर्व महसूस करने की हिदायत देते हुए कहा- “अपनी भाषा अपना देश देता गौरव का संदेश”। इस समारोह का संचालन श्रीमति पूजा शर्मा ने किया। संस्थान में 2 से 16 सितंबर, 2019 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 03-09-2019 को संस्थान के एम.टी.एस. कर्मचारियों के लिए हिंदी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

   
 
     
     
     
 
राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान
कला इतिहास, संरक्षण एवं संग्रहालय विज्ञान
(विश्वविद्यालयवत्), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार
पंजीकृत कार्यालय: प्रथम तल, राष्ट्रीय संग्रहालय,
जनपथ, नई दिल्ली - 110011

  होम  |  एफ ए क्यू  |  रिक्तियों की स्थिति  |  ऱिक्तियां  |  निविदा / कोटेशन  |  संस्कृति मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन  |  आर एफ डी  

  यौन उत्पीड़न पर आईसीसी  |  रैगिंग विरोधी कमेटी  |  आर टी आई  |  शिकायत  |  डाउनलोड  |  साइटमैप  |  सम्पर्क करें  

कॉपीराइट © 2017 राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान, सर्वाधिकार सुरक्षित